ICC World Cup 2023 Ke Liye India team Ka Squad, Player List (वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम लिस्ट, 2023 वर्ल्ड कप टीम लिस्ट इंडिया)
World Cup 2023 India Team Squad List: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट आयोजन वर्ल्ड कप 2023 के लिए सभी टीमों की तैयारी शुरू हो गई है। जैसा कि आपको पता ही होगा कि इस बार विश्व कप का आयोजन भारत में हो रहा है। जिसके चलते वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सबसे ज्यादा दबाव भारतीय टीम पर ही होगा।
2011 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में विश्व कप खिताब जीतने के बाद के बाद भारत कोई भी बड़ा आईसीसी खिताब नहीं जीत पाया है। ऐसे में इस बार रोहित शर्मा की टीम खिताब जीतने के लिए कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहेगी।
वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का पहला मैच 5 अक्टूबर को है। वहीं फाइनल मुकाबला 19 नवंबर 2023 को खेला जाएगा। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। जिसके चलते बीसीसीआई ने बहुत पहले ही टीम इंडिया का प्लेयर लिस्ट एलान कर दिया है। ताकि टीम के तैयारियों का जायजा लेना का पूरा समय मिल सके।
तो चलिए पूरी विस्तार से जान लेते हैं कि क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में किस किस खिलाड़ी को चुना गया है, 2023 वर्ल्ड कप टीम लिस्ट इंडिया (World Cup 2023 Team List India), किस खिलाड़ी को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है? इन तमाम सवालों का जवाब इस बेहतरीन पोस्ट के माध्यम से पूरी विस्तार से जानते हैं।
वर्ल्ड कप के लिए इंडिया टीम का प्लेयर लिस्ट 2023
BCCI ने वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। इसमें कई सारे ऐसे नाम है जो आपको हैरान कर सकते है। वहीं कई सारे ऐसे खिलाड़ी है जिनको टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली इंडियन टीम अपने अनुभवी खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताया है। एशिया कप वाली टीम में ज्यादा कुछ बदलाव देखने को नहीं मिला है।
उम्मीद के मुताबिक टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। वहीं शुभमन गिल, विराट कोहली, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव मध्यम क्रम के बल्लेबाजी का जिम्मा संभालेंगे।
के एल राहुल को लेकर फैंस के अंदर कई सारे सवाल थे, क्योंकि पिछले कुछ महीनों से वे लगातार छोट से जूझते हुए नजर आए। वहीं हालिया एशिया कप में भी अभी तक उनको खेलने का मौका नहीं मिला है। 2023 में के एल राहुल ने एक भी मैच नहीं खेला है। इसके बावजूद सेलेक्टर्स ने उन पर एक बार फिर से भरोसा जताया है।
ये भी पढ़ें: भारत का मैच कितने तारीख से चालू होगा वर्ल्ड कप में
विश्व कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम
अगर गेंदबाजी के बारे में बात किया जाए तो जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी के साथ शार्दुल ठाकुर भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। स्पीन गेंदबाजी की बात करें तो कुलदीप यादव के साथ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल भी टीम में शामिल किए गए हैं।
बांए हाथ के कुलदीप यादव भारतीय सरजमीं पर टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं, क्योंकि टीम में एकमात्र कलाई स्पिनर है। वहीं रविन्द्र जडेजा और आर अश्विन दोनों में से किसी एक को ही स्पिन ऑलराउंडर के रूप में
प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल सकता है। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरती है ये देखना होगा।
लेकिन सबसे हैरानी वाली बात यजुवेंद्र चहल को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जो फैंस के लिए काफी हैरान करने वाली बात है, क्योंकि भारतीय सरजमीं पर उनके रिकॉर्ड काफी अच्छे रहे हैं। हालांकि वे टीम में जगह बनाने में असफल रहे।
2023 वर्ल्ड कप टीम लिस्ट इंडिया
ऐसा पहले से ही माना जा रहा था कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति कुछ चौंकाने वाले नाम पर फैसला ले सकती है। ऐसे कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे कि एशिया कप में भाग लेने वाले अधिकतर खिलाड़ी को ही वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम का हिस्सा होंगे। ठीक हुआ भी वैसा ही ये रही वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का लिस्ट।
विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, आर अश्विन।
नोट: अक्षर पटेल एशिया कप में चोटिल हो जाने के वजह से पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। उनके जगह पर आर अश्विन को टीम में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप का मैच कितने बजे से चालू होगा?
वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का मैच
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। लेकिन सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला इंडिया पाकिस्तान का मैच 14 अक्टूबर को सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। हालांकि यह मैच पहले 15 अक्टूबर को होना था, लेकिन बाद में शेड्यूल में बदलाव किया गया।
2023 वर्ल्ड कप टीम लिस्ट
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में दुनिया की टॉप 10 टीम भाग ले रही है। उन सभी टीमों का लिस्ट इस प्रकार है:
- भारत
- ऑस्ट्रेलिया
- इंग्लैंड
- श्रीलंका
- न्यूजीलैंड
- दक्षिण अफ्रीका
- बांग्लादेश
- अफगानिस्तान
- पाकिस्तान
- नीदरलैंड
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत का शेड्यूल
8 अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई
11 अक्टूबर: भारत vs अफगानिस्तान, नई दिल्ली
14 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान, अहमदाबाद
19 अक्टूबर: भारत vs बांग्लादेश, पुणे
22 अक्टूबर: भारत vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला
29 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड, लखनऊ
2 नवंबर: भारत vs श्रीलंका, मुंबई
5 नवंबर: भारत vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता
12 नवंबर: भारत vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु
नोट : सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से खेले जायेंगे।
ये भी पढ़ें: आज का मैच कितने बजे से है?
FAQ About ICC World Cup 2023 India Team Squad Hindi
2023 में वर्ल्ड कप कब चालू होगा?
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का शुभारंभ 5 अक्टूबर से हो रहा है। जिसका फाइनल मैच 17 नवंबर को खेला जाएगा।
विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम में कौन कौन है?
विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम का लिस्ट इस प्रकार है:-
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल।
2023 वर्ल्ड कप में कितने टीम है?
2023 वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी।
विश्व कप 2023 में भारत पाकिस्तान का मैच कब है?
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में भारत पाकिस्तान का मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। पहले यह मैच 15 अक्टूबर को खेला जाना था। लेकिन बाद में शेड्यूल बदलाव कर भारत पाकिस्तान का मैच 14 अक्टूबर को कराने का फैसला किया गया।
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप कौन से चैनल पर आ रहा है?
निष्कर्ष: विश्व कप 2023 के लिए इंडिया टीम
आज के इस आर्टिकल में हमने 2023 वर्ल्ड कप के लिए इंडिया टीम स्क्वाड प्लेयर्स लिस्ट के बारे में जाना। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से संबंधित हर जानकारी ऐसे ही विस्तृत रूप में जानने के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो जरूर करें।
साथ ही अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें धन्यवाद।
होमपेज | क्लिक करें |
वर्ल्ड कप | ऑफिशियल वेबसाइट |
मैं बादल कुमार इस वेबसाइट का Founder हूं। मुझे स्पोर्ट्स के बारे में जानना और लिखना बेहद पसंद है। खेल से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट को फॉलो जरूर करें।