Asia Cup Live Kaise Dekhe 2023, एशिया कप 2023 कैसे देखें, एशिया कप लाइव कैसे देखें
30 अगस्त से क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट में से एक एशिया कप 2023 का आगाज हो चुका है। पहला मैच बिना नतीजा धुलने के बाद एक बार फिर से क्रिकेट प्रेमियों को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला एशिया कप में देखने को मिलने वाला है।
जैसा कि आपको पता होगा कि इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका कर रहा है। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि एशिया कप हाइब्रिड फॉर्मेट में आयोजित हो रहा है। इसका 4 मैच पाकिस्तान में जबकि 9 मैच श्रीलंका में खेले जायेंगे।
6 टीमों के बीच खेला जाने वाला एशिया कप 2023 में कुल 6 टीमें भाग ले रही है। जिसमें भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल हैं। ग्रुप स्टेज का मैच खत्म होने के बाद सुपर 4 का मुकाबला शुरू हो चुका है। लेकिन दर्शकों की नजर एक बार फिर से एशिया कप का सबसे रोमांचक मैच भारत और पाकिस्तान मैच पर रहेगी।
इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस हाई वोल्टेज मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। लेकिन बहुत सारे लोग नहीं जानते हैं कि Asia Cup Live Match Kaise Dekhe 2023 – एशिया कप कैसे देखें फ्री में?
अगर आप भी यहीं जानने को लेकर बेताब है तो आइए जानते हैं फ्री में एशिया कप 2023 के मैच ऑनलाइन कैसे देख पाएंगे – Asia Cup Ka Match Kaise Dekhen?
ये भी पढ़ें: भारत पाकिस्तान का मैच कब और कितने बजे है?
Asia Cup Live Kaise Dekhe 2023
एशिया कप 2023 के सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस बार का एशिया कप काफी कुछ बदला हुआ नजर आने वाला है। पिछली बार टी20 फॉर्मेट में होने वाला एशिया कप का मैच इस बार 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा।
आगामी विश्व कप को ध्यान में रखते हुए एशियन क्रिकेट काउंसिल ने इस बार 50 ओवर का कराने का फैसला किया है।
पिछले कुछ समय से इंडिया के सभी मैचों का लाइव स्ट्रीमिंग लोग आसानी से जियो सिनेमा पर देख पा रहे थे। लेकिन एशिया कप 2023 का Live Streaming का राइट्स इस बार जियो का पास नहीं है। बल्कि इंडिया में इसका लाइव प्रसारण का राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। मतलब भारतीय फैंस एशिया कप के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे।
ये भी पढ़ें: एशिया कप लाइव किस चैनल पर आएगा?
Mobile Par Asia Cup Live Kaise Dekhe App
Disney Hotstar
जैसा कि आपको पता ही होगा कि एशिया कप 2023 के Live Streaming का राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इस तरह अगर आप अपने फोन में बिल्कुल फ्री में एशिया कप 2023 लाइव क्रिकेट मैच देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के ऑफिशियल ऐप हॉटस्टार (Hotstar) पर एशिया कप 2023 लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में होगी।
लेकिन कई सारे लोगों के मन में सवाल होगा कि हॉटस्टार पर मैच देखने के लिए तो सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। परंतु हम आपके जानकारी के लिए बता दें कि डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) ने कुछ दिन पहले ही एशिया कप के लोकप्रियता और जियो सिनेमा से मिल रही टक्कर को देखते हुए subscription हटा दिया है।
यानी कि अब आप हॉटस्टार पर चलते-फिरते स्मार्टफोन में बिल्कुल फ्री में एशिया कप 2023 का मैच देख सकते हैं। हॉटस्टार पर एशिया कप लाइव देखने के लिए आपको एक भी पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है और न ही आपको किसी दूसरे app की जरूरत है।
आप किसी भी स्मार्टफोन में किसी भी कंपनी का सिम कार्ड यूज करते हैं, आसानी से बिल्कुल फ्री में hotstar पर एशिया कप का मैच देख सकते हैं। बस आपके फोन में मोबाइल डाटा की जरूरत है।
अगर आपको फेसबुक चलाना पसंद है तो एशिया कप फ्री में देखने का हम आपको बेहद ही आसान तरीका बताने वाले हैं। फेसबुक यूजर्स बिना किसी दूसरे ऐप को डाउनलोड किए बिलकुल फ्री में एशिया कप का लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देख सकते हैं।
फेसबुक पर एशिया कप लाइव देखने के लिए आपको सबसे पहले अपना अकाउंट बना लेना है। अगर पहले से बना हुआ है तो आपको सर्च बार में जाकर asia cup live streaming लिखकर सर्च करना है। इतना लिखकर सर्च करने पर आपके सामने कई सारे ऐसे ग्रुप और पेज aa जायेंगे जो मैच देखने का लिंक शेयर करते है।
उन लिंक पर क्लिक करते ही एशिया कप का मैच चलना शुरू हो जाएगा। इस तरह आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फेसबुक पर एशिया कप फ्री में देख सकते हैं।
YouTube
कई सारे लोग यूट्यूब पर वीडियो देखना बहुत पसंद करते हैं। ऐसे बहुत सारे लोग है जिनके फोन में स्टोरेज की कमी होती है या फिर से मैच देखने के लिए किसी दूसरे ऐप को डाउनलोड करना नहीं चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए youtube एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
आप बिना किसी दूसरे ऐप को डाउनलोड किए ही बिल्कुल फ्री में यूट्यूब पर एशिया कप देख सकते हैं। इसके लिए आपको सर्च में जाकर asia cup live लिखकर सर्च करना है। जिसके बाद कई सारे ऐसे चैनल आ जायेंगे जो एशिया कप का live streaming करते हैं।
Asia Cup 2023 Kaise Dekhe Live Streaming Free
Asia Cup 2023 के टीवी पर लाइव देखने के बारे में बात किया जाए तो इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के इन चैनलों पर कई सारे भाषाओं में मैच दिखाया जायेगा।
टीवी पर एशिया कप 2023 लाइव स्ट्रीमिंग देखने वाला चैनल:
स्टार स्पोर्ट्स 1 | स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी |
स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी | स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी |
स्टार स्पोर्ट्स सलेक्ट 1 | स्टार स्पोर्ट्स 2 |
स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी | स्टार स्पोर्ट्स तमिल |
लेकिन हम जानकारी के लिए बता दें कि इन चैनलों पर एशिया कप का मैच देखने के लिए आपको अपने सेटअप बॉक्स में रिचार्ज होना जरूरी है। मोबाइल पर एशिया कप का लाइव प्रसारण फ्री में देख सकते हैं लेकिन टीवी पर देखने के लिए रिचार्ज करने की जरूरत पड़ेगी।
लेकिन टीवी पर भी आप कैसे बिल्कुल फ्री में एशिया कप देख सकते हैं इसकी अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए पोस्ट को जरूर पढ़ें।
एशिया कप 2023 के लिए भारत का प्लेइंग इलेवन
एशिया कप 2023 के लिए सभी टीमों का एलान हो चुका है। प्रत्येक टीम ने न सिर्फ एशिया कप के लिए बल्कि आगामी वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपना बेस्ट टीम उतारने वाली है। ऐसे में भारत के तरफ से एशिया कप के लिए प्लेइंग इलेवन क्या हो सकता है ये काफी दिलचस्प होने वाला है।
बीसीसीआई ने पहले ही भारतीय टीम का एलान कर चुकी है। जिसमें सभी बड़े खिलाड़ी शामिल है। भारतीय टीम का लिस्ट इस प्रकार है:-
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
बैकअप खिलाड़ी: संजू सैमसन
वहीं अगर आप पाकिस्तान समेत अन्य सभी टीमों का प्लेइंग इलेवन के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए पोस्ट को जरूर पढ़ें।
ये भी पढ़ें:- एशिया कप 2023 के सभी टीम का प्लेयर लिस्ट
Asia Cup 2023 लाइव कैसे देखें शेड्यूल, टाइम टेबल
30 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप 2023 का शेड्यूल इस बार काफी विवादों भरा रहा। भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने से मना करने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ काफी विवाद चला। लेकिन बीसीसीआई ने साफ तौर पर पाकिस्तान जाने से मना कर दिया।
जिसके बाद एशिया कप के 4 मैच को छोड़कर श्रीलंका में शिफ्ट करना पड़ा। एशिया कप में भारत का अगला मैच 10 सितंबर को पाकिस्तान से, उसके बाद 12 सितंबर को श्रीलंका और 15 सितंबर को बांग्लादेश से खेला जाएगा।
एशिया कप के बाकी सारे टीमों का शेड्यूल जानने के लिए नीचे दिए गए पोस्ट को पढ़ सकते हैं। जिसमें पूरी विस्तार से 2023 एशिया कप का शेड्यूल, टाइम टेबल इत्यादि के बारे में बताया गया है।
ये भी पढ़ें:- एशिया कप का शेड्यूल, टाइम टेबल
Asia Cup Winners List
वर्ष | विजेता | उपविजेता |
1984 | भारत | श्रीलंका |
1986 | श्रीलंका | पाकिस्तान |
1988 | भारत | श्रीलंका |
1990 | भारत | श्रीलंका |
1995 | भारत | श्रीलंका |
1997 | श्रीलंका | भारत |
2000 | पाकिस्तान | श्रीलंका |
2004 | श्रीलंका | भारत |
2008 | श्रीलंका | भारत |
2010 | भारत | श्रीलंका |
2012 | पाकिस्तान | बांग्लादेश |
2014 | श्रीलंका | पाकिस्तान |
2016 | भारत | बांग्लादेश |
2018 | भारत | बांग्लादेश |
2022 | श्रीलंका | पाकिस्तान |
2023 | TBD | TBD |
FAQ – Asia Cup 2023 Live Kaise Dekhen
क्या एशिया कप 2023 हॉटस्टार पर फ्री है?
एशिया कप 2023 का लाइव प्रसारण hotstar पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। इसके लिए कोई भी सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। एशिया कप के सभी मैच हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं।
एशिया कप देखने के लिए कौन सा ऐप डाउनलोड करें?
एशिया कप लाइव देखने के लिए हॉटस्टार app को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही आपके जानकारी के लिए बता दें कि hotstar पर इस टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण बिलकुल फ्री में देख सकते हैं।
मोबाइल पर एशिया कप कैसे देखें?
मोबाइल पर एशिया कप लाइव देखने के लिए आपको सिर्फ हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करने की जरूरत है। इस app पर कोई भी आदमी मोबाइल में एशिया कप देख सकता है।
एशिया कप में कौन कौन सी टीमें भाग ले रही है?
इस बार के एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल शामिल है।
मैं एशिया कप 2023 ऑनलाइन कहां देख सकता हूं?
अगर आप ऑनलाइन एशिया कप 2023 का सभी मैच बिल्कुल फ्री में देखना चाहते हैं तो अभी प्ले स्टोर से डिज्नी हॉटस्टार ऐप को डाउनलोड करें। इस app पर एशिया कप के सभी मुफ्त में प्रसारित किए जायेंगे।
निष्कर्ष: Asia Cup Live Streaming Kaise Dekhe 2023
अगर आपने इस पोस्ट को यहां तक पढ़ा होगा तो आप पूरी अच्छी तरह से जान गए होंगे कि asia cup live kaise dekhe – एशिया कप मैच कैसे देखें? हमें उम्मीद है कि आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी बेहद पसंद आई होगी।
फिर भी अगर आपको एशिया कप 2023 लाइव कैसे देखें से संबंधित कोई भी सवाल हो तो कमेंट करके जरूर बताएं। हमें आपकी सहायता करने में काफी खुशी मिलेगी।
मैं बादल कुमार इस वेबसाइट का Founder हूं। मुझे स्पोर्ट्स के बारे में जानना और लिखना बेहद पसंद है। खेल से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट को फॉलो जरूर करें।